Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 20 अगस्त का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 20 अगस्त का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

20 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977 – अमेरिका ने वोयाजर 2 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।
1979 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
1986 – तानिया सचदेव – भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।
1915 – डी. देवराज अर्स – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
1917 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
1919 – बी. जे. दीवान – आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे।
1944 – राजीव गाँधी – भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे।
1944 – कुमारी नाज़ – हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री थीं।
20 अगस्त को हुए निधन
2014 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
2011 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
1991 – गोपीनाथ मोहंती – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
सद्भावना दिवस
‘सद्भावना दिवस’ भारत में प्रत्येक वर्ष भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.