सिद्धार्थनगर:मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण ,बोले “कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई”

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद जहाँ एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार यूरिया की निर्बाध आपूर्ति के दावे कर रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद जहाँ एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार यूरिया की निर्बाध आपूर्ति के दावे कर रही है, वहीं सिद्धार्थनगर में इसकी जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। किसानों का आरोप है कि खाद की कालाबाजारी कर इसे पड़ोसी देश नेपाल भेजा जा रहा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार शाम लोटन, सिकरी और बर्डपुर क्षेत्र की कई दुकानों और सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, मंत्री ने खाद का स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बात की और यहाँ तक कि उन किसानों से भी फोन पर संपर्क किया जिन्होंने हाल ही में खाद खरीदी थी। इसके बाद, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई एक बैठक में उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को सख्त निर्देश दिए कि सभी निजी और सहकारी दुकानों को नियमानुसार खाद आवंटित की जाए और उसकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर कोई कालाबाजारी में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.