बुलंदशहर के दानपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, झुलसाती गर्मी से मिली राहत; धान की फसल को संजीवनी, लेकिन सफाई व्यवस्था की खुली पोल

बुलंदशहर (दानपुर)

बुलंदशहर जनपद के ग्रामीण इलाकों में बुधवार की सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ग्रामीण इलाकों में बुधवार की सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। गांव दानपुर और आसपास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश ने जहां पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसा देने वाली उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है, वहीं इस पहली ही बारिश ने ग्राम पंचायत की साफ-सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

नाला चोक होने से गलियां बनीं तालाब, ग्रामीण परेशान

एक तरफ मौसम सुहाना हुआ, तो दूसरी तरफ गांव की बदहाल जल निकासी व्यवस्था ग्रामीणों के लिए आफत बन गई। गांव का मुख्य नाला लंबे समय से चोक होने के कारण बारिश का पानी रास्तों और गलियों में भर गया। सड़कों पर हुए भारी जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते नाले की सफाई करा दी जाती, तो गलियों में इस तरह जलभराव नहीं होता।

धान की फसल के लिए ‘अमृत’ बनी बारिश, किसानों के चेहरे खिले

इस बारिश का दूसरा पहलू किसानों के लिए बेहद खुशियां लेकर आया। इन दिनों क्षेत्र के किसान अपनी धान की मुख्य फसल लगाने और उसकी तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे किसानों को निजी साधनों से सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या कहते हैं दानपुर के किसान

गांव के प्रगतिशील किसान ओमप्रकाश, कौशल, यतीशपाल, राजेश, मनवीर और भूपसिंह ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। इससे खेतों में रोपे गए धान के पौधों को भारी राहत मिलेगी और पौधों में फुटाव बेहद अच्छा होगा, जिससे पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।

लोगों ने उठाया सुहाने मौसम का लुत्फ

बहरहाल, तीखी धूप और लू के थपेड़ों से परेशान आम जनता ने इस पहली मानसूनी बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने बारिश में नहाकर मौसम का आनंद लिया। तापमान में आई भारी गिरावट के बाद लोगों ने चैन की सांस ली है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि किसानों की सहूलियत को देखते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और गांव के चोक नाले की तत्काल सफाई कराई जाए।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.