बलिया
बलिया जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने हज-2026 के इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने हज-2026 के इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हज सत्र शुरू होने से लेकर उसके समापन तक हज से संबंधित सभी अधिकृत सूचनाओं का प्रचार-प्रसार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं राज्य हज समिति के अधिकृत सदस्यों के माध्यम से कराया जाता है, ताकि जिले के सभी क्षेत्रों तक सही जानकारी समय पर पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ हज प्रशिक्षक एवं अन्य अनाधिकृत व्यक्ति विभाग की अनुमति के बिना अपने स्तर से सूचनाएं प्रकाशित करा रहे हैं। ऐसे लोगों को विभाग द्वारा अधिकृत नहीं किया गया है, जिससे हज आवेदकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने अपील की कि आवेदक केवल अधिकृत एवं आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट तथा “हज सुविधा” मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 जुलाई 2026 तक चलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद किसी भी प्रकार की छूट या समय विस्तार नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन प्रक्रिया संपन्न होगी। इसमें चयनित होने वाले प्रोविजनल हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट: मशीन पठनीय पासपोर्ट, जो कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक वैध हो।
नवीनतम फोटो: पासपोर्ट आकार का नया फोटोग्राफ।
बैंक विवरण: बैंक पासबुक की कॉपी अथवा निरस्त (कैंसिल) चेक।
पते का प्रमाण: निवास प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा।
उधर, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य जावेद कमर खां ने भी इच्छुक हज आवेदकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













