सिद्धार्थनगर: ‘संभव अभियान 5.0’ के तहत स्टंटिंग प्रभावित बच्चों की देखभाल पर जोर,जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में ‘संभव अभियान 5.0’ के तहत स्टंटिंग (कम लंबाई वाले) से प्रभावित बच्चों की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में ‘संभव अभियान 5.0’ के तहत स्टंटिंग (कम लंबाई वाले) से प्रभावित बच्चों की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित करने पर चर्चा की गई।

बच्चों की सूची: जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) को निर्देश दिए हैं कि वे स्टंटिंग से प्रभावित बच्चों की सूची व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए नोडल अधिकारियों को भेजें।

नोडल अधिकारी चिन्हित किए गए आंगनबाड़ी केंद्रों का बिंदुवार निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सीडीपीओ या सुपरवाइजर की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

बीएचएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस) पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ‘सैम/मैम’ (SAM/MAM) रजिस्टर के अनुसार अभिभावकों से संपर्क करेंगी। बच्चों का वजन और लंबाई मापी जाएगी, और जरूरी दवाएं भी दी जाएंगी।

पंजीकरण और डेटा अपडेट: एएनसी (प्रसवपूर्व देखभाल) पंजीकरण 75% तक बढ़ाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सैम/मैम बच्चों का डेटा पोषण ट्रैकर पर और गर्भवती महिलाओं की जानकारी ई-कवच पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, सभी नोडल अधिकारी, सीडीपीओ, एमओआईसी, खंड विकास अधिकारी और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.