बुलंदशहर पुलिस की बड़ी सफलता ऑनलाइन गेमिंग की लत ने युवक को बनाया अपराधी,पड़ोसी के खाते से उड़ा लिए 35 लाख रुपये

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ऑनलाइन गेमिंग के जुनून ने एक युवक को साइबर अपराधी बना दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के ऑनलाइन गेमिंग के जुनून ने एक युवक को साइबर अपराधी बना दिया है। आरोपी दीपांशु ने अपने पड़ोसी के खाते से 35 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित गुंजन कुमार गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, दीपांशु ने पीड़ित के मोबाइल पर 14 हजार रुपये के लोन के लिए एक ऑनलाइन पेमेंट ऐप इंस्टॉल किया था। इस दौरान उसने चतुराई से ऐप का पासवर्ड अपने पास रख लिया।

ऑनलाइन गेमिंग के लिए पैसों की जरूरत होने पर दीपांशु ने धीरे-धीरे पीड़ित के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपांशु को गिरफ्तार किया है और उससे चोरी किए गए पैसों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। इस मामले में बुलंदशहर का साइबर थाना सक्रिय रूप से जांच कर रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.