महराजगंज:हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पतलावा में सशस्त्र सीमा बल द्वारा तिरंगा रैली का हुआ आयोजन 

महराजगंज

महराजगंज जनपद के समवाय पतलावा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के समवाय पतलावा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य सभी भारतीयों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक करना और हर घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना था। रैली समवाय पतलावा से लेकर औराहवा, गढ़हवा, बलुआ टोला और करमेशवा तक निकाली गई, जिसमें ग्राम प्रधान और स्थानीय जनता ने भाग लिया। सशस्त्र सीमा बल की तरफ से निरीक्षक/ सा. अभय कुमार यादव और 17 अन्य कार्मिक भी इस रैली में शामिल हुए। यह रैली हमारी साझा पहचान, स्वतंत्रता और एकता का एक भव्य उत्सव था ।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.