महराजगंज: नौतनवा में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार स्थित बनगाई गांव में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार स्थित बनगाई गांव में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा रिया शर्मा (16) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।मंगलवार को कॉलेज से लौटने के बाद रिया अपने कमरे में चली गई। उसके छोटे भाई अमन ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

कई बार आवाज देने के बावजूद बहन ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद अमन पीछे के जंगले से कमरे में झांका तो उसने बहन का शव फंदे से लटकता देखा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही, पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस घटना की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.