सिद्धार्थनगर: पुलिस की बड़ी सफलता 10 दिन पुरानी चोरी का खुलासा, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लाखों की चोरी और जेवरात की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।

लगभग 10 दिन पहले, इटवा थाना क्षेत्र के अकलिमा हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर ओसामा रब्बानी के घर में चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने घर से 17 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, इस घटना के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने गहन जांच-पड़ताल और कड़ी मशक्कत के बाद अशफाक खान (पुत्र मकबूल खान), निवासी बिरवापुर, इटवा को गिरफ्तार किया।पुलिस ने चोर के पास से चोरी किए गए जेवरात के साथ 7 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुरस्कार और सम्मान

इस सफल खुलासे के बाद, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस टीम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार और सीओ शिवेंदु सिंह भी मौजूद रहे।

Voice Of News 24