औरैया
एसपी अभिषेक भारती के निर्देश पर स्वाट, सर्विलांस और बिधूना पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता डहरियापुर मोड़ के पास दबिश के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल,चोरी की बड़ी वारदातों में वांछित चल रहे थे शातिर अभियुक्त, घायल बदमाश सीएचसी बिधूना में भर्ती।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 30 जून और 1 जुलाई 2026 की दरमियानी रात थाना बिधूना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डहरियापुर मोड़ के पास स्वाट, सर्विलांस और बिधूना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ शातिर चोरों की तीखी मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बिधूना पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक, क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में वांछित चल रहे शातिर चोर डहरियापुर मोड़ के पास मौजूद थे।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिधूना, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। खुद को पुलिस से घिरा देख शातिर अपराधियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिससे बदमाशों में हड़कंप मच गया।

2 बदमाशों को लगी गोली, 6 सलाखों के पीछे
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर मौके से कुल 6 अभियुक्तों को दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों अभियुक्तों को तत्काल इलाज और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया है, जहां भारी पुलिस बल तैनात है।
विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा और थाना प्रभारी वीनेश कुमार जादौन की मौजूदगी में पुलिस टीम पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक इतिहास और उनके पास से बरामद सामान की पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त क्षेत्र में हुई कई चोरियों में वांछित थे। पुलिस द्वारा आगे की कड़ी विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












