बुलंदशहर
बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र पुत्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसानों के मसीहा माने जाने वाले पंडित गजेंद्र शर्मा का 47वां जन्मदिन उनके आवास पर बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र पुत्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसानों के मसीहा माने जाने वाले पंडित गजेंद्र शर्मा का 47वां जन्मदिन उनके आवास पर बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनहित और किसान हितों के लिए समर्पित है जीवन
स्थापना दिवस और जन्मदिन के इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने पंडित गजेंद्र शर्मा के सामाजिक योगदान की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि पंडित गजेंद्र शर्मा लंबे समय से किसानों, मजदूरों, शोषितों, वंचितों, गरीबों, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांग जनों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। वे आम जनता की समस्याओं को न सिर्फ प्रमुखता से उठाते हैं, बल्कि संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके त्वरित समाधान के लिए धरातल पर निरंतर संघर्ष करते हैं। उनके इन्हीं प्रयासों के चलते क्षेत्र के असंख्य जरूरतमंद लोगों को न्याय मिला है।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












