मेरठ
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मेरठ बताते चले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात में 30 वर्षीय असलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मेरठ बताते चले हीला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात में 30 वर्षीय असलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सुबह 7:41 बजे हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
#मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में आज सुबह हुई एक हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक नगर ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह लगभग 7:41 बजे, असलम नामक व्यक्ति को दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार दी। pic.twitter.com/6BuyHO6WA7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2025
वारदात का तरीका
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि असलम अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मोबाइल चलाते हुए पैदल जा रहा था। तभी पीछे से एक बाइक सवार बदमाश आया और उसके सिर में पीछे से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही असलम सड़क पर मुंह के बल गिर गया और हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस और परिवार के बयान
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और असलम को तुरंत पीएल शर्मा अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। असलम की पत्नी का आरोप है कि संपत्ति विवाद के चलते उसके देवर ने पति की हत्या करवाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि परिवार की किसी से पुरानी रंजिश थी, जिसके कारण असलम को गोली मारी गई।
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा #मेरठ बताते चले #लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात में 30 वर्षीय असलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। CCTV फुटेज आया सामने pic.twitter.com/X40r4ozfx6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2025























