सिद्धार्थनगर:पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक को छात्राओं ने बांधी राखी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक को छात्राओं ने बांधी राखी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

सिद्धार्थनगर जनपद में रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले, जूनियर विद्यालय बेलसड़ की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद सिद्धार्थनगर को राखी बांधी।

छात्राओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और इस पवित्र त्योहार को मनाया। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा का वचन देते हुए आश्वस्त किया कि वे हमेशा उनकी रक्षा के लिए मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच मधुर संबंध और विश्वास को दर्शाता है।

 

Voice Of News 24