लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश,जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से आदेश जारी

लखनऊ

लखनऊ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखनऊ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए, आज यानी 8 अगस्त, 2025 को लखनऊ के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी किया गया है।

इन कक्षाओं के लिए है आदेश

जारी आदेश के अनुसार, लखनऊ के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में, चाहे वे किसी भी बोर्ड से संबद्ध हों, प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी शिक्षण कार्य आज स्थगित रहेंगे।

यह फैसला छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। यह आदेश लखनऊ के शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और छात्रों से इस आदेश का पालन करने की अपील की है।

 

Voice Of News 24