मेरठ
मेरठ जनपद के जानी खुर्द थाना क्षेत्र के सिवालखास गांव से लापता हुए तीन मासूम बच्चों के शव गांव के बाहरी छोर पर एक निर्माणाधीन कॉलोनी में भरे पानी के अंदर मिले हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के जानी खुर्द थाना क्षेत्र के सिवालखास गांव से लापता हुए तीन मासूम बच्चों के शव गांव के बाहरी छोर पर एक निर्माणाधीन कॉलोनी में भरे पानी के अंदर मिले हैं। रविवार सुबह से लापता बच्चों की तलाश में पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए थे. परिजनों ने बच्चों की हत्या कर शवों को पानी में फेंकने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
ऐसे लापता हुए थे बच्चे
सिवालखास गांव के रहने वाले हिम्मत का आठ वर्षीय बेटा रितिक, जितेंद्र की नौ वर्षीय बेटी मानवी और मोनू का आठ वर्षीय बेटा शिवांश रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से खेलने निकले थे. दोपहर तक जब बच्चे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कॉलोनी में मिले शव
पुलिस और गांव के लोग रातभर बच्चों को तलाश करते रहे. सोमवार सुबह करीब 6 बजे बच्चों के शव गांव के बाहर एक निर्माणाधीन कॉलोनी में नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी के अंदर मिले. एक शव का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ था, जिसके बाद बाकी दो शव भी वहीं से बरामद हुए।
हत्या या डूबने से मौत? एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि बच्चों के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. जहां शव मिले, वहां करीब चार फीट पानी भरा हुआ था. पुलिस को आशंका है कि तीनों की मौत डूबने से हुई है. हालांकि, परिजनों ने तांत्रिक क्रिया की तरफ इशारा करते हुए हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं और हत्या से फिलहाल इनकार नहीं किया जा सकता।
#सिद्धार्थनगर :शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निर्माणाधीन लाइब्रेरी में आज एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई.इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने एक वीडियो बाइट जारी कर दी जानकारी , देखिए वीडियो pic.twitter.com/izMQCmMBqB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2025























