महराजगंज
महराजगंज :उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कल, 6 अगस्त, 2025 को होगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज :उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 6 अगस्त, 2025 को होगी। यह प्रतियोगिता बुधवार को सुबह 9 बजे से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आनंद नगर में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सिंह की देखरेख में होगा. प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि संस्कृत सामान्य ज्ञान और संस्कृत गीत प्रतियोगिता में ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी बोर्ड के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और संस्कृत प्रेमियों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।
महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में लगे सरकारी हैंडपंप के चारों ओर गंदगी और जल जमाव है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।@CMOfficeUP @DmMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/RsnBPwZz6k
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2025























