महराजगंज
महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा की लापरवाही सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में लगे सरकारी हैंडपंप के चारों ओर गंदगी और जल जमाव है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस जगह पर लोग अपनी बीमारियों का इलाज कराने आते हैं, उसी परिसर में बीमारी को दावत दी जा रही है. चारों ओर जमा हुआ पानी और गंदगी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है।
यह स्थिति मरीजों और उनके साथ आए लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई कराने और जल जमाव को हटाने की मांग की है, ताकि संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।
#सिद्धार्थनगर :शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निर्माणाधीन लाइब्रेरी में आज एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई.इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने एक वीडियो बाइट जारी कर दी जानकारी , देखिए वीडियो pic.twitter.com/izMQCmMBqB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2025























