सिद्धार्थनगर: निर्माणाधीन लाइब्रेरी में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, पति पर हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 4, दशरथ नगर में बन रही एक लाइब्रेरी में आज उस समय सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 4, दशरथ नगर में बन रही एक लाइब्रेरी में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 25 वर्षीय महिला का शव जमीन में गड़ा हुआ मिला.आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां दबाया गया है।

मृतक महिला की पहचान नींबू मलिक के रूप में हुई है, जो अपने पति शिवकुमार के साथ बिहार के रामनगर से यहां काम करने आई थी. महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और भी प्रबल हो गई है।

नगरवासियों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सीओ शोहरतगढ़ और एसडीएम राहुल सिंह के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अब महिला के पति शिवकुमार की तलाश कर रही है, जो फरार बताया जा रहा और जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Voice Of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार