महराजगंज: तेज रफ्तार बोलेरो ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-गांगी बाजार मार्ग पर आज शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-गांगी बाजार मार्ग पर आज शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। शिवाला टोले के पास सड़क पार कर रहे 42 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार, जो बहरामपुर गांव के निवासी और मंगरु पासवान के पुत्र थे,आज शुक्रवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। जब वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

धर्मेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी उषा और तीन बेटे, विशाल (20), सोनू (17) और छोटू (13) हैं। इस घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक परिवार की तरफ से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.