सिद्धार्थनगर: झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के करही गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के करही गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के करही गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की स्थानीय लोगों ने जब झाड़ियों में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिठवल/तिलौली पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त कराने और मामले की जाँच में जुटी हुई है। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

Voice Of Newsd 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.