सिद्धार्थनगर:दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से लूट का प्रयास, एक आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा में एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा में एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के छगड़िहवा गांव के पास हुई, जहाँ बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी इटवा से अपनी दुकान छगड़िहवा जा रहे थे। रास्ते में, बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने व्यवसायी से मारपीट करते हुए उन्हें लहूलुहान कर दिया और लूटने की कोशिश की। व्यवसायी के शोर मचाने पर लुटेरे हड़बड़ी में भाग निकले।

 

सोना व्यापारी अपनी दुकान से वापस लौट रहा था, तभी तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट की कोशिश की। व्यापारी ने विरोध किया तो चोरों ने उस पर हमला कर दिया। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों के पीछा करने पर, तीन में से एक चोर पकड़े गए, जबकि दो फरार हो गया। पकड़े गए चोरों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस फरार चोर की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.