महराजगंज: नौगढ़-फरेंदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौगढ़-फरेंदा मार्ग पर स्थित बनकटा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के नौगढ़-फरेंदा मार्ग पर स्थित बनकटा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान और इलाज

स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल व्यक्ति सिकंदरा जीतपुर निवासी दुर्गा दिन चौरसिया और मझगावा निवासी राहुल यादव हैं। दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मानवता दिखाते हुए, राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को संभाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम तुरंत घायलों के इलाज में जुट गई है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसों की बढ़ती संख्या पर चिंता

इस घटना ने एक बार फिर इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नौगढ़-फरेंदा मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.