मुज़फ्फरनगर: ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, भाइयों ने कूदकर बचाई जान,बड़ा हादसा होते-होते टला

मुज़फ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अंसारी रोड पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


मुज़फ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अंसारी रोड पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब स्कूल जा रहे दो भाइयों की ई-स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दोनों भाइयों ने समय रहते स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन स्कूटी देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना उस वक्त हुई जब दोनों भाई अपनी ई-स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। रास्ते में अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। सतर्कता दिखाते हुए, दोनों भाई तुरंत स्कूटी से कूद गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

 

 

 

 

Voice Of News24