महराजगंज
ठूठीबारी कोतवाली के पास हुई घटना, ट्रांसफार्मर के पास फल की दुकान बनी हादसे की वजह, अतिक्रमण बना हादसों की जड़। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे के कोतवाली क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। सुबह करीब सात बजे ठूठीबारी कोतवाली के समीप स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर पर एक बंदर चढ़ गया। उस समय विद्युत आपूर्ति चालू थी, जिससे बंदर को करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते बिजली कटने से पहले ही बंदर ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
बाद में ट्रांसफार्मर से बंदर का शव नीचे उतारा गया। इस दौरान कई बंदर वहां इकट्ठा हो गए, जिससे शव को नीचे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर के पास ही एक फल की दुकान है, जिसकी ओर आकर्षित होकर बंदर आया था और दुर्घटना का शिकार हो गया।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते जगह-जगह अव्यवस्था फैल गई है। फल दुकानों समेत अन्य ठेलों की भरमार से रास्ता संकरा हो गया है। यही कारण है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत का छज्जा गिरने से दीपक पुत्र सजनलाल (पटटू) गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद दीपक को धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। @maharajganjpol pic.twitter.com/eX5wF26Skx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2025























