बलरामपुर: युवती ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने का कॉन्स्टेबल पर लगाया गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाने में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाने में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद आरोपी कॉन्स्टेबल और उसके परिवार के खिलाफ रेप, धमकी और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी केअनुसार पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात तीन साल पहले कॉन्स्टेबल अभिषेक चौधरी (निवासी तहसील नौतनवा, जिला महाराजगंज) से हुई थी। युवती का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने उससे शादी का वादा कर तीन वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला, तो कॉन्स्टेबल ने एक साल बाद शादी करने का आश्वासन दिया।

हालांकि, 6 मार्च 2025 को कॉन्स्टेबल अभिषेक चौधरी ने गुपचुप तरीके से किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर 11 मार्च को पीड़िता अपने परिजनों के साथ कॉन्स्टेबल के महराजगंज स्थित घर पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि वहां कॉन्स्टेबल और उसके परिवार वालों ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

अगले दिन, 12 मार्च को, आरोपी पक्ष युवती को नौतनवा थाने ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां पुलिस ने उसे डराया-धमकाया और थाने से भगा दिया। इसके बाद युवती ने 24 मार्च को पचपेड़वा थानाध्यक्ष को भी इस घटना की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

न्याय के लिए दर-दर भटकने के बाद, पीड़िता ने अंततः बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। एसपी के हस्तक्षेप के बाद, कॉन्स्टेबल अभिषेक चौधरी और उसके परिवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.