सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृशक्ति का सम्मान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आज “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आज “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। यह पुनीत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की नेताजी सुभाष चंद्र बोस इकाई और महारानी अहिल्याबाई होल्कर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

मातृ स्मृति में रोपे गए पौधे

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में अर्जुन, पीपल, अमरूद, सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रो. हरीश कुमार शर्मा, प्रो. सतेंद्र कुमार दुबे, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. सच्चिदानंद चौबे, डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. आभा द्विवेदी, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. अब्दुल हफीज, डॉ. जयसिंह यादव, डॉ. मुन्नू खान, डॉ. अरविंद कुमार रावत सहित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी माता की स्मृति और सम्मान में एक-एक पौधा रोपित कर प्रकृति एवं मातृत्व के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।

संयोजन और संकल्प

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता सिंह और डॉ. रक्षा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनएसएस की स्वयंसेविकाएं, समस्त शिक्षक और कर्मचारीगण भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्यावरण की रक्षा करना ही नहीं था, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक रूप से ‘मां’ जैसी महान संस्था के प्रति सम्मान प्रकट करना भी रहा। सभी प्रतिभागियों ने इस अवसर पर पर्यावरण संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया। यह पहल पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक मूल्यों को एक साथ साधने का एक सराहनीय प्रयास है।

 

Voice Of News 24