सिद्धार्थनगर: दोस्तों के साथ कूड़ा नदी नहाने गए डूबे युवक का 18 घंटे बाद शव बरामद,परिवार में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। रविवार को कूड़ा नदी में नहाने गए 20 वर्षीय ऋतिक वर्मा का शव आज सोमवार को लंबी खोजबीन के बाद बरामद कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। रविवार को कूड़ा नदी में नहाने गए 20 वर्षीय ऋतिक वर्मा का शव आज सोमवार को लंबी खोजबीन के बाद बरामद कर लिया गया है। इस दुखद खबर से उसके परिवार में मातम छा गया है, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार , यह हादसा कल रविवार को हुआ था। उसका थाना क्षेत्र के पिठनी बुजुर्ग गांव निवासी ऋतिक वर्मा अपने दोस्तों के साथ कूड़ा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने नदी में बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया। कई घंटों की अथक मशक्कत के बाद, आखिरकार आज सोमवार को ऋतिक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।

शव मिलने के बाद ऋतिक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.