महराजगंज : परिजनों की लालन-पालन के लिए युवक ने अपनी जिंदगी को कर दिया कुर्बान,पुणे में काम करने के दौरान हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

महराजगंज

महराजगंज जिले के धानी बाजार निवासी युवक की पुणे में काम के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी बाजार निवासी एक युवक की पुणे में पेंट-पॉलिश का काम करते समय दुर्भाग्यवश गिरने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिससे अब पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, प्रदीप उर्फ जुगनू पुत्र श्रीराम निवासी धानी बाजार, कानापार, बृहस्पतिवार को पुणे में पेंट-पॉलिश का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्रदीप अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी पत्नी सुधा का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि प्रदीप का शव आज दोपहर 12 बजे तक कानापार स्थित उनके पैतृक आवास पहुँच गया है। इस हृदय विदारक घटना से गाँव में मातम पसरा हुआ है।

Voice Of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार