बहराइच:दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने 6 वर्षीय मासूम को रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना

बहराइच

बहराइच जनपद में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे को रौंद दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बहराइच जनपद में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, थाना खैरीघाट के नकहा गांव का रहने वाला आजम अपनी मां के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान चाइल्ड क्लीनिक आया था। वह अपने बड़े पापा के बेटे को दिखाने के लिए अस्पताल आए थे। बताया जा रहा है कि मासूम आजम अपनी मां को ढूंढते हुए अस्पताल की तरफ जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

अस्पताल के पास, गढ़वा रोड पर सड़क पार करते समय एक ट्रैक्टर ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आजम की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई स्तब्ध है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Voice Of News 24