सिद्धार्थनगर: काम से लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला,अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के कुनौना गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब काम से घर लौट रहे 35 वर्षीय एक व्यक्ति सड़क किनारे खून से लथपथ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के कुनौना गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब काम से घर लौट रहे 35 वर्षीय एक व्यक्ति सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने खून से लथपथ व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी तिलौली पहुँचाया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिलीप गुप्ता पुत्र गौरी के रूप में हुई है, जो बांसी कोतवाली क्षेत्र के डेडिया गांव का निवासी था। दिलीप तिलौली चौराहे पर एक किराने की दुकान में नौकरी करता था।यह घटना बीती रात की है।

सीएचसी तिलौली में प्राथमिक उपचार के बाद, दिलीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही दिलीप ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.