सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज मजार प्रकरण पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज क्षेत्र में फागू शाह मजार पर प्रशासन द्वारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

 

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि प्रशासन जानबूझकर *धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है और सपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से निशाना बना रहा है।

आपको बता दें कि प्रशासन ने मजार की जमीन को पशुचर की संरक्षित भूमि बताते हुए यह कार्रवाई की थी। यह ध्वस्तीकरण अभियान अपर जिलाधिकारी (एडीएम) और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के नेतृत्व में चलाया गया था।

इस मामले में, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पहले आरोप लगाया था कि फागू बाबा के समाधि स्थल को मजार का रूप देकर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

आज के प्रदर्शन में डुमरियागंज की सपा विधायक सैयदा खातून पूर्व विधायक विजय पासवान सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक लालजी यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर धार्मिक स्थलों के साथ छेड़छाड़ और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का यह सिलसिला नहीं रुका, तो वे *बड़ा आंदोलन* करेंगे।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.