मारवाड़ी युवा मंच ने किया मेगा डोनेशन कैंप का आयोजन, जरूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र

 

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में अखिलेश भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में आज बुधवार दोपहर निचलौल स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में एक विशाल मेगा डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराना था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

इस नेक पहल के तहत, मारवाड़ी समाज द्वारा एकत्र किए गए साड़ी, पैंट-शर्ट, सलवार-समीज़, जींस, टी-शर्ट और बच्चों के कपड़ों सहित विभिन्न प्रकार के वस्त्र, टोकन सिस्टम के माध्यम से निर्धन और जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए।

आयोजन में मारवाड़ी समाज की महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मेगा डोनेशन कैंप से स्थानीय समुदाय के कई लोगों को लाभ मिला, जिससे उन्हें इस ठंड के मौसम में राहत मिल सकेगी।

 

 

 

Voice Of News 24