मेरठ का औघड़नाथ मंदिर श्रावण मास में सदा बना रहता है आकर्षक का केंद्र, आस्था और विश्वास का उमड़ता है भारी सैलाब, जानें क्या है इस मंदिर की विशेषताएं?

मेरठ

सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है। शिवभक्तों के लिए यह महीना बेहद खास और भगवान शिव से लगाव को जोड़ने वाले बंधन में मजबूती का अहसास कराता है।

इसी तरह मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में शिव भक्तों का भगवान शंकर के प्रति लगाव और उनका उत्साह, वास्तव में सभी के ध्यानाकर्षण का केंद्र बन गया है।
जब वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता आस्था बाजपेई ने ग्राउंड जीरो पर इस मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त करने उतरी तो पता चला कि मेरठ का औघड़नाथ मंदिर काफी प्राचीन और श्रद्धालुओं का इस मंदिर से लगाव एवं भगवान शिव की आस्था में विश्वास का संगम बेहद आकर्षक और दर्शनीय है। मंदिर के मुख्य पूजारी ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान बताया कि, इस मंदिर में न केवल लोगों की आस्था और विश्वास का सैलाब उमड़ता है, बल्कि इस मंदिर से परंपराओं और भावनाओं की डोर भी बंधी हुई है।

ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में जो भी शिवभक्त सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं और मन्नतें मांगते हैं उनके घर सुख-समृद्धि बनी रहती है और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होतीं है।
यहां हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है। खासकर सावन महीने में यहां भगवान शिव और उनके भक्तों का जुड़ाव का एक अनोखा संगम होता है, जो बेहद ही आकर्षक एवं रोम-रोम को प्रफुल्लित करने वाला होता है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.