महराजगंज: हापुड़ घटना से आक्रोशित लेखपालों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर धरने पर बैठे

महराजगंज

जनपद हापुड़ में दंडात्मक कार्रवाई के बाद एक लेखपाल की मृत्यु के विरोध में आज महराजगंज के तहसील फरेंदा में लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज :जनपद हापुड़ में दंडात्मक कार्रवाई के बाद एक लेखपाल की मृत्यु के विरोध में आज महराजगंज के तहसील फरेंदा में लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले, विश्वनाथ गुप्ता की अध्यक्षता और तहसील मंत्री गुलशन कुमार भारती के नेतृत्व में, सभी लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी फरेंदा को सौंपा।

 

ज्ञापन सौंपने के बाद, सभी लेखपाल तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उनकी मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

मृतक लेखपाल के आश्रित को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

मृतक आश्रित को सरकारी सेवा में तत्काल नियुक्ति दी जाए।

घटना की जांच रिपोर्ट प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों को अपने अधीनस्थों के साथ मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया जाए।

लेखपालों का यह प्रदर्शन अधिकारियों के व्यवहार और कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा करता है।

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.