पीलीभीत: बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा,बर्थडे पार्टी में खूनी झड़प, खूब चले लाठी-डंडे देखते रहे लोग

पीलीभीत

पीलीभीत जनपद से एक मारपीट का मामला सामने आया एक बर्थडे पार्टी उस वक्त रणभूमि में बदल गई, जब दो गुटों के बीच जमकर मारपीट पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पीलीभीत जनपद से एक मारपीट का मामला सामने आया एक बर्थडे पार्टी उस वक्त रणभूमि में बदल गई, जब दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई। घटना पूरनपुर कोतवाली रोड पर स्थित मधुवन होटल के बाहर हुई, जहां बीच सड़क पर लाठी-डंडे चले।

जानकारी के अनुसार, पार्टी के दौरान अवैध रिवाल्वर से फायरिंग कर डीजे पर डांस किया जा रहा था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मारपीट और फायरिंग का यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया और अब यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते और दहशत में भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.