मुजफ्फरनगर: क्रिकेट ग्राउंड में रील बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद में एक क्रिकेट ग्राउंड पर इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद में एक क्रिकेट ग्राउंड पर इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई बहस के बाद कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना चरथावल थाना क्षेत्र के मल्हूवाला कब्रिस्तान स्थित क्रिकेट ग्राउंड की है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की विवाद में हथियार लहराने और फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और उसकी गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी है। यह विवाद चरथावल और हैबतपुर के युवाओं के बीच हुआ था।

फिलहाल, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.