महराजगंज:पुलिस को मिली सफलता,चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में उप-निरीक्षक लालचंद्र वर्मा, कांस्टेबल अनूप यादव, अंशूम यादव और मनोहर यादव शामिल थे। टीम ने ठूठीबारी कस्बे में घेराबंदी कर विजय (उम्र 28 वर्ष, पुत्र राम प्रताप, निवासी मैरी, थाना ठूठीबारी) को धर दबोचा। अभियुक्त विजय धारा 303(2) और 317(2) भारतीय दंड संहिता में वांछित था। उसकी तलाशी के दौरान, पुलिस को उसके कब्जे से एक चोरी की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (UP 53 BS 4253) बरामद हुई।

ठूठीबारी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनता में विश्वास बढ़ा है।

 

Voice Of News 24