दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण: डॉ. हरिन्द्र यादव ने बताया ‘वृक्ष ही प्रकृति के आभूषण’

महराजगंज

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार के प्रांगण में आज ‘जन आंदोलन एक पेड़ मां के नाम ‘ अभियान के अंतर्गत विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार के प्रांगण में आज ‘जन आंदोलन एक पेड़ मां के नाम ‘ अभियान के अंतर्गत विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने वृक्षों के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “वृक्ष ही प्रकृति के आभूषण हैं।”

डॉ. यादव ने आधुनिक जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम प्रकृति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे हमारा जीवन संकटकालीन स्थिति में पहुंच रहा है। उन्होंने पर्यावरण को शुद्ध बनाने और प्रकृति को अलंकृत करने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण के माध्यम से प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की, “सौ काम छोड़कर वृक्षारोपण करें।” उनका मानना था कि ऐसा करने से हमारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को एक संतुलित पर्यावरण और स्वस्थ जीवन प्राप्त होगा। डॉ. यादव ने हर व्यक्ति से प्रत्येक वर्ष ‘एक वृक्ष मां के नाम’ रोपित करने का आग्रह किया, जिससे जनजीवन सुचारू रूप से संचालित रह सके।

इस पुनीत अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों द्वारा सौ से अधिक विविध प्रकार के पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में एनसीसी के लेफ्टिनेंट शेषनाथ, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामसुखी यादव, सूर्य प्रकाश गुप्त, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, विनोद कुमार विमल, प्रमोद कुमार सिंह, बलबीर सिंह, सुनील कुमार, आशुतोष कुमार, अखिलेश कुमार मिश्र, तबारक अली सहित एनसीसी के कैडेट्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.