गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सहारनपुर, बेखौफ होकर बदमाशों युवक को गोली मारी,युवक गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र के अंबेहटा के पास स्थित घाटमपुर गांव में आज मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सहारनपुर जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र के अंबेहटा के पास स्थित घाटमपुर गांव में आज मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए और तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घाटमपुर निवासी 32 वर्षीय इंतजार उर्फ मुखिया पुत्र भुरू मंगलवार को अपनी पल्सर बाइक पर गांव की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। उनका घर गांव से कुछ दूरी पर है। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने इंतजार को रोका और उनके साथ कहासुनी करने लगे। इसी दौरान बाइक चला रहे एक युवक ने तमंचा निकालकर इंतजार पर गोली चला दी।

गोली इंतजार की टांग के ऊपरी हिस्से को घायल करती हुई बाइक में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़े। बदमाशों ने इसके बाद कई राउंड हवाई फायरिंग की और तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने गांव में भी कई स्थानों पर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर आए तो उन्होंने इंतजार को घायल अवस्था में देखा।

ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी आजाद सिंह मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायल इंतजार को नकुड सीएचसी भिजवाया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

नकुड कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

Voice Of News 24