
आईए जाने कि आज 2 जुलाई का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था, नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वॉयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
2 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1306: अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा के किले पर आक्रमण किया, जो उस समय कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था ।
1777: अमेरिका के वर्मोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति हुई।
1964: राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन ने नागरिक अधिकार विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिसमें नस्ल, रंग, लिंग, धर्म या राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाई गई।
1972: शिमला समझौते पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तानी राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने हस्ताक्षर किए थे ।
1940 – ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को 2 जुलाई, 1940 ई. को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
2 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
1983 – सुहास एल.वाई. – भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
1956 – तूफ़ानी सरोज – तूफ़ानी सरोज तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
1954 – मोहम्मद अज़ीज़ – भारत के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक थे।
1948 – आलोक धन्वा, प्रसिद्ध जनकवि।
1945 – विद्या विंदु सिंह – लोक साहित्य के क्षेत्र में जाना माना नाम हैं।
1941 – आशालता वाबगांवकर – मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।
2 जुलाई को हुए निधन
1961 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे – अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कहानी लेखक और पत्रकार थे।
1950 – यूसुफ़ मेहरअली, स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक थे।
1934 – असित भट्टाचार्य – भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे।
उत्तर प्रदेश में 37 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, राजस्व प्रशासन हुआ और मजबूत,देखें पूरी लिस्टhttps://t.co/Ny7PsJ98l2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2025


