संतकबीरनगर : ‘इश्क नचावे यार दीवाना नाचेला’ कुछ इसी प्रकार की हरकतों के साथ प्रेमिका के हाइवोल्टेज ड्रामा का विडीयो हो गया वायरल

संतकबीरनगर

संतकबीरनगर में युवती के हाइवोल्टेज ड्रामा का विडियो सामने आते ही एक बार फिर इश्क के इजहार का अनोखा झलक देखने को मिला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

संतकबीरनगर में प्रेमी की बेवाफाई और प्रेमिका का हाइवोल्टेज ड्रामा का एक अनोखा विडीयो सामने आया है। जो सड़क पर ही लेट कर आशिकी का इजहार करते दिखाई दे रही है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, संतकबीरनगर जिले के बखिरा पुलिस चौकी के सामने एक युवती बीच सड़क पर लेटकर न्याय की गुहार लगाई।

आपको बता दें कि युवती द्वारा लगाए जा रहे न्याय का गुहार किसी गंभीर मामले को लेकर नहीं था, बल्कि अपने आशिक को पाने की गुहार लगा रही थी।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर जनपद निवासी युवती का प्रेमी उसका फोन नहीं उठा रहा था। उसके फोन न उठाने की आहत से युवती बखिरा पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क पर ही लेटकर हाइवोल्टेज ड्रामा करने लगी।

 

 

 

 

 

Voice of News 24