यूपी में रविवार को 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद 8 IAS अफसरों का तबादला

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। रविवार को 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद 8 IAS अफसरों का तबादला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। रविवार को 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद, देर शाम सरकार ने आठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया है।

 

भवानी सिंह खंगारौत, जो अब तक प्रतीक्षारत थे, को विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राकेश कुमार सिंह-2 को सचिव, मुख्यमंत्री, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कार्यभार दिया गया है।

Image

योगेश कुमार, जो विशेष सचिव, गृह विभाग थे, उन्हें अब प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक, सहकारी समितियों बनाया गया है। डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

 

सान्या छाबड़ा, जो प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम थीं, उन्हें मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई बनाया गया है।

ईशा प्रिया, विशेष सचिव, पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश, शासन तथा निदेशक, पर्यटन, उत्तर प्रदेश को प्रबंध निदेशक, राज्य पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आईएएस आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इसी तरह अनामिका सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी तथा सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है।इन तबादलों को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24