महराजगंज : कोल्हुई कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, पंखे से लटकता मिला शव

महराजगंज

महराजगंज के कोल्हुई में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। पंखे से लटका शव मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के कोल्हूई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय कस्बे में मधुबनी, बिहार की रहने वाली अप्सरी खातून का शव आज शनिवार की देर शाम उनके घर में पंखे से लटका मिला।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, अप्सरी की शादी अरबाज अली से करीब एक वर्ष पहले हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोल्हूई पुलिस और फरेंदा की सीओ दीपशिखा वर्मा घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई और शव को कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी अनुसार, मृतका के पति अरबाज रोजगार के लिए बाहर रहते हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हूई आशिष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली वजह सामने आयेगा। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छान-बीन कर रही है।

 

 

 

 

 

 

Voice of News 24