ठूठीबारी
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव से एक बेहद हैरान करने वाला और हिंसक मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव से एक बेहद हैरान करने वाला और हिंसक मामला सामने आया है। यहाँ जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि छोटे भाई, जो सीमा सुरक्षा बल का जवान बताया जा रहा है, ने अपने बड़े भाई विजय बहादुर गुप्ता पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की हालत इस समय बेहद नाजुक बनी हुई है।
थाने के चक्कर काटता रहा पीड़ित, नहीं हुई सुनवाई!
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था। घायल विजय बहादुर गुप्ता पिछले कई दिनों से अपनी फरियाद लेकर ठूठीबारी थाने के चक्कर काट रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि अगर पुलिस ने पहले ही शिकायत पर कार्रवाई की होती, तो आज यह खूनी संघर्ष टाला जा सकता था।
समय पर नहीं पहुंची पुलिस और एंबुलेंस, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
घटना के बाद पीड़ित तड़पता रहा, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के काफी देर बाद तक न तो 112 पुलिस सहायता मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो सकी। आपातकालीन सेवाओं की इस घोर लापरवाही और सुस्ती को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
कड़ी कार्रवाई की मांग
इस वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने महराजगंज पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करने और वर्दी के रौब में कानून हाथ में लेने वाले आरोपी भाई के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
#महराजगंज जनपद के निचलौल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढेसो पुल के पास तेंदुए के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के कारण वृद्ध की जान बच pic.twitter.com/DTSvpj7b2x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026












