ठूठीबारी में कोयला व्यापारी से रंगदारी मांगने पर हड़कंप, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में कोयला व्यापारी से रंगदारी मांगने पर दहशत, पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में एक कोयला व्यापारी से छह लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्यापारी सोनू निगम निवासी टीचर कॉलोनी को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी गई। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसे पहली कॉल आई, जिसमें पड़ियातल में पैसे लेकर बुलाया गया। इसके बाद दोपहर में चंदन नदी पुल पर लोकेशन बदल दी गई। डर और संदेह के चलते व्यापारी ने तत्काल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक प्रणव कुमार ओझा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस व एसओजी ने देर रात छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार चौहान, आशीष निगम उर्फ मोनू, आकाश चौधरी, जयहिन्द साहनी, अजय साहनी और विशाल चौधरी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 308(4), 351(4) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

 

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.