महराजगंज : पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कान्हा गोशाला सोनौली का किया भ्रमण, जानें संबंधित को क्या कुछ दियें आवश्यक दिशा-निर्देश?

महराजगंज

आज शनिवार को कान्हा गोशाला सोनौली का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा वह मौजूदा लोगों से हालातों का जायजा लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा द्वारा कान्हा गोशाला सोनौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु शेड, पशु आहार भंडार गृह आदि का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने गौशाला के गायों को गुड़ और केला खिलाया, तत्पश्चात गौशाला में पशु शेड व हरे चारे की व्यवस्था को भी देखा। जिलाधिकारी ने पशु शेड सहित गोशाला की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गर्मी के मौसम के मद्देनजर पंखा लगवाने और अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गोशाला को साफ–सुथरा रखें, पशुओं के लिए भी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने हरा चारा, पोषक आहार, और पेयजल व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।गौशाला के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सोनौली में स्थित राम जानकी मंदिर में पूजन अर्जन किया। उन्होंने सोनौली बॉर्डर पर कोविड से सम्बन्धित स्कैनिंग सहित अन्य इंतजामो को भी देखा। जिलाधिकारी ने सीमा पर सघन चेकिंग और स्कैनिंग आदि का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, तहसीलदार कर्ण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of  News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.