थाना समाधान दिवस पर ठूठीबार थाने पर एसडीएम और SO ने सुनी लोगों की फरियाद, निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महाराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पर जन समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

आज शनिवार को महाराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी गई।

थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उचित साक्ष्य के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान किया। थाने में राजस्व के कुल 12 मामले आए जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 मामलों का निस्तारण उसी समय कर दिया गया।जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पंजिका का निरीक्षण किया और पिछले थाना दिवस में आए कुछ शिकायतकर्ताओं से बात कर उनके निस्तारण के विषय में जानकारी ली।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने भूमि विवाद के निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश दिया। अवशेष मामलों के निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सम्यक कार्यवाही द्वारा तय समयसीमा में और नियमानुसार शिकायतों को निस्तारित करें। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत थाने में आने वाले फरियादियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों का वातावरण इस तरह का बनाएं कि आमजन में थानों को लेकर भय होने के बजाय विश्वास पैदा हो और वो खुलकर अपनी बात थाने पर कह सकें।

 

 

Voice Of News24