महराजगंज
आज निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जे पर जमकर कार्रवाई की गई है। थाना समाधान दिवस पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत ठूठीबारी में सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटाए जाने को लेकर आज कठोर कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही थाना समाधान दिवस में मिली शिकायत के आधार पर की गई।
यह मामला ठूठीबारी ग्राम सभा के मरचहवा टोला का है। मरचहवा निवासी छोटेलाल ने दिन शनिवार को ठूठीबारी कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से कृचंद और सुदामा ने सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा है।
थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा के निर्देश पर उपनिरीक्षक बब्बन प्रसाद वर्मा और लेखपाल देवेंद्र पटेल मौके पर पहुंच कर , और अवैध कब्जे वाले हिस्से का सीमांकन कर अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते का सीमांकन कर अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जा रहा है।























