सिद्धार्थनगर : आदमखोर तेंदुए ने गांव में लाया तबाही का खौफनाक मंजर, चार लोगों पर किया हमला

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में आज लोगों का दिन तेंदुए के खौफ में व्यतीत हुआ। लोगों में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया था। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

आज शनिवार को सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ तहसील के मोहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत रंभरिया गांव में तेंदुए के खौफनाक मंजर को देखकर ग्रामीणों में अफ़रा-तफ़री मच गई। उक्त गांव में जब तेंदुआ तांडव मचा रहा था तो गांव के कई लोग अपने घरों में बंद थे तो कई लोग छतों पर चढ़कर डरे-सहमे टकटकी लगाए बैठे थे कि कब तेंदुए का खौफ खत्म हो।
लोगों के छत पर चढ़ने और घर में बंद होने के बावजूद भी तेंदुए ने दांव देखकर हिंमाशु, राममिलन,नावेद और पप्पू सहित 4 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के अधिकारी और मोहाना थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तेंदुए की तालाश करने लगी। लेकिन तब तक वह आदमखोर तेंदुआ गांव के बाहर झाड़ियों में छिप चुका था।
फिलहाल तेंदुए की तालाश में उक्त टीमें ग्रामीणों की सहायता से जुट गई।

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]