महराजगंज : पिता और सौतेली मां ने मिलकर बेटे के हत्या की रची कहानी,सगी मां ने लगाई इल्जाम!

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल में महिला द्वारा लगाए गए आरोप तथा मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हरदी में पिता द्वारा सौतेली मां के साथ मिलकर हत्या करने का सगी मां ने आरोप लगाया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता से बातचीत के दौरान पीड़ित महिला शीला देवी ने बताया कि मेरे पति पवन मद्धेशिया एक आर्केस्ट्रा वाली लड़की गीता से शादी कर लियें और हमारे दो बच्चों को हमसे छीनकर हमें घर से निकाल दिया।
शीला देवी ने बताया कि 24 अप्रैल 2025 को मेरी सौतन गीता तथा मेरे पति पवन पुत्र दुलारें ने मिलकर मेरे बेटे अमन मद्धेशिया (16) को मार-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी थी।

उक्त मामले में अब करीब दो महीने से पीड़ित महिला अपने बच्चों के न्याय और दोषियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों और थानों तथा जन समस्या केंद्रो पर चक्कर काट रही है। लेकिन इतनी बड़ी समस्या को नजरंदाज कर दिया जा रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि संबंधित अधिकारी कहते हैं कि तुम्हारा बेटा खुद आत्महत्या किया है। आश्चर्य की बात यह है कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया। अब यह नहीं समझ आ रहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस और कार्यवाही तथा आरोपी के बीच क्या गोलमाल चल रहा है।
आखिर महिला को न्याय के लिए क्यों भटकना पड़ रहा है? स्वतंत्र देश में गुलामी जैसा मंजर एक पीड़ित महिला के सामने निष्पक्ष पुलिसिया व्यवस्था के दौर में क्यों चुनौती जैसा प्रतीत हो रहा है?
उक्त मामला पीड़ित महिला के आरोपों के आधार पर है। अब इस आरोप के ऊपर पुलिस स्पष्टीकरण का पर्दा कब डालेगी? सबसे बड़ा सवाल।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.